उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News हर माह चार गौशाला की जांच करें पशु चिकित्साअधिकारी

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

हरदोई   जनपद हरदोई के जिलाधिकारी एमपी सिंह ने पशु आश्रय स्थलों की व्यवस्थाएं सुधारने के लिए कवयत तेज कर दी है | उन्होंने पशु चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया है कि हर महीने मे कम से कम चार पशु आश्रय स्थलों का निरीक्षण अवश्य कर ले | जो भी कमियां निकले उन्हें दूर कराएं | लापरवाही बरतने वालों पर तत्काल कार्रवाई करें | जिले भर में पशु गणना के अनुसार 419996 पशु हैं | इनमें से 49886 पशुओं को संरक्षित किया जा चुका है | निराश्रित पशुओं की अनुमानित संख्या 29377 है | बीते महीने मात्र 24 गोवंश को संरक्षित किया गया था | इसे स्थित को जिलाधिकारी ने असंतोषजनक करार दिया है | उन्होंने कहा कि विकासखंड बार संरक्षित किए गए पशुओं का विवरण उपलब्ध कराया जाए | शत प्रतिशत पशुओं के टीके लगवाए जाएं |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button