उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News गर्भवती महिला की अस्पताल में मौत, प्रसव पीड़ा होने पर हुई थी भर्ती, परिजनों ने स्टाफ की लापरवाही का लगाया आरोप

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

हरदोई   कार्यवाहक सीएमएस डॉक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि महिला को परिजन पहले किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराने गए थे | वहां जब महिला की स्थिति नाजुक हो गई तो यहां ले आया गया | किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं की गई है और नहीं परिजनों की ओर से कोई शिकायती पत्र मिला है | हरदोई जिला में मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला महिला अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत हो गई | इसके बाद परिजनों ने हंगामा किया, जो काफी देर तक चलता रहा | मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस पर परिजनों ने कर्मियों पर लापरवाही बर्तने के आरोप लगाए हैं | हालांकि, कुछ देर बाद बिना शिकायती पत्र दिए शव अपने घर ले गए | शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगरिया निवासी शोभित की शादी 4 साल पहले पाली थाना क्षेत्र के कछलिया गांव निवासी आसाराम की पुत्री अर्चना 23 वर्ष के साथ हुई थी | अर्चना गर्भवती थी और उसे मंगलवार की रात प्रसव पीड़ा के दौरान जिला महिला अस्पताल लाया गया था | परिजनों के मुताबिक उसे यहां भर्ती कर लिया गया | आरोप लगाया कि, इलाज में लापरवाही की गई | जिसकी वजह से महिला की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने काफी देर तक हंगामा किया | परिजन लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले में कार्रवाई की मांग करते रहे | पुलिस भी मौके पर पहुंची | पुलिस ने मामले में लिखा पढी शुरू की लेकिन कुछ देर बाद परिजन शव लेकर चले गए | कार्यवाहक सीएमएस डॉक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि महिला को परिजन पहले किसी निजी अस्पताल में ले गए थे | वहां से नाजुक हालत में लाया गया था | किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं की गई है और नहीं परिजनों की ओर से कोई शिकायत पत्र मिला है | अगर शिकायती पत्र मिलता है तो मामले की जांच कराई जाएगी |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button