उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News “गाजियाबाद के डेंगू का आतंक,18 से ज्यादा क्षेत्र आए चपेट में”

रिपोर्टर फरमान खान गाजियाबाद उत्तर प्रदेश

जनपद ग़ाज़ियाबाद मे डेंगू से एक युवक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। अब डेंगू की जांच करने वाली आईडीएसपी लैब 24 घंटे कार्यरत रहेगी और फील्ड में भी रेपिड किट के जरिए संदिग्धों की जांच की जाएगी। इसके साथ ही जिला सर्विलांस अधिकारी ओर से एडवाइजरी जारी करने के साथ ही स्कूलों के लिए भी डीआईओएस और बीएसए के जरिए दिशा निर्देश जारी किए। निर्देशों में स्कूल में टीचर्स द्वारा बच्चों को डेंगू से बचाव और सावधानी बरतने की जानकारी देने के लिए कहा गया है। इस साल लोनी, करहैड़ा,अटौर,डिबाई समेत 18 से ज्यादा क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आए.बाढ़ का पानी तो निकल गया है, लेकिन इस बात की आशंका है कि पानी भरने के दौरान कुछ इलाकों में डेंगू लार्वा पनपा होगा। हालांकि सभी इलाकों में व्यापक सर्वे करने के साथ एंटी लार्वा स्प्रे और फॉगिंग करवाई जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button