Uttar Pradesh News पत्रकारों के मन की बात पत्रकारों पर हो रहे लगातार हमले थमने का नाम नहीं ले रहे।

रिपोर्टर कमलेश कुमार शुक्ला कानपुर उत्तरप्रदेश
राष्ट्रीय जजमेंट कानपुर नगर आपको बता दें भारतीय संविधान में लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ कहे जाने वाले पत्रकारों पर होने वाले हमले संविधान का भी घोर अपमान हैं, चाहे आपातकाल हो या आज का समय पत्रकारों ने एकता और सूझ -बूझ से हर संकट को हराया हैं। आज एक पत्रकार के खिलाफ़ जनपद कानपुर नगर के थाना पनकी में फ़र्ज़ी मुकदमा दर्ज़ कर तत्काल जेल भेजना इस बात की गवाही दे रहा कि शायद वो आपातकाल की आपदा एक बार फिर से मीडिया जगत को याद आने लगी हैं। हमारे पत्रकार साथी द्वारा अवैध कार्यों की ख़बर चौकी गोपालपुर के प्रभारी अमित मलिक और इंस्पेक्टर रत्नेश सिंह को इतनी नागवार गुजरी कि एक पत्रकार साथी पर फ़र्ज़ी मुक़दमा दर्ज़ कर जेल भेज दिया गया व अन्य पत्रकारों को भी फ़र्ज़ी तरीके से फ़साने की साजिश रची जा रही है। इस कारण सभी पत्रकार साथियों ने एक होकर धरना प्रदर्शन किया एवं सभी पत्रकार साथियों से निवेदन किया हैं, कि आज सुबह दिनांक 2-अगस्त -2023 को प्रातः 9 बजे गुजैनी बाईपास के पास मयंक चौराहे पर पहुंच कर वहाँ से लखनऊ तक के लिए मार्च किया जाएगा जो साथी उन्नाव व् लखनऊ से हैं वो रास्ते में जुड़े, इस यात्रा का उद्देश्य माननीय मुख्यमंत्री व डीजीपी साहब से मुलाक़ात कर अपनी बात उनके समक्ष रखना हैं। यदि वे मिलने को तैयार नहीं होते हैं तों वहीं बैठ कर ज़ब तक नहीं मिलते, शांतिपूर्वक इंतजार किया जाएगा इस मुहिम में सभी पत्रकार साथियों का साथ बेहद जरुरी है सत्य की लड़ाई मे वीरों को न्यौते नहीं दिए जाते वीर स्वयं शामिल होते हैं कानपुर महानगर में पत्रकारों पर हो रहे लगातार उत्पीड़न को लेकर पत्रकारों पर फर्जी मुकदमों को लेकर सभी पत्रकारों ने कानपुर से लेकर लखनऊ तक की न्याय की आस में पदयात्रा निकली। पनकी थाना क्षेत्र से इंडिया लाइव टीवी के संपादक रूपन वर्मा को संगीन धाराओं मैं फर्जी मुकदमा लिख कर जेल भेज दिया गया आपको बताते चलें पुलिस द्वारा लगाए गए आरोप प्रत्यारोप एक जांच का विषय है। लेकिन जिस तरह से पत्रकारों पर हर रोज हो रहे उत्पीड़न एवं फर्जी मुकदमे हो रहे है। पैदल मार्च निकाल कर किया विरोध प्रदर्शन आज कानपुर के युवा पत्रकारों ने थाना पनकी के अंतर्गत आने वाली गोपालपुर चौकी इंचार्ज अमित मलिक के खिलाफ निकाला गया मोर्चा पत्रकार लगा रहे हैं न्याय की गुहार। कानपुर से चलने के बाद उन्नाव पार करते हुए जब लखनऊ बॉर्डर में प्रवेश कर गए तो बन्थरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले प्रधान ढाबा पर समस्त अधिकारियों ने आकर टीम से वार्ता कर अनुरोध किया यात्रा रोकने एवं फोन पर सीपी से बात करा के आज मुलाक़ात सुनिश्चित कराई गई यात्रा कल रात्रि 9 बजे रुकी हम लोग रात्रि 12:30 वापिस कानपुर पहुँचे। इस पैदल मार्च में अनेको पत्रकारों ने अपना साथ दिया। जिसमे उमेश भार्गव,आदित्य सिंह,रोहित सोनी,विकाश राठौर, आर बी सिंह,चन्दन सिंह ,कशिस,दीपक,मोहित, अभिलाष,मनीष कुमार,मोहित ठाकुर, विनय प्रकाश मिश्रा, साहिबे आलम, एवं अन्य सैकड़ो पत्रकार शामिल हुए।



Subscribe to my channel