मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर ने की जनसुनवाई

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

उमरिया  साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी, अपर कलेक्टर शिवगोविंद मरकाम, एसडीएम बांधवगढ़ टी आर नाग, डिप्टीे कलेक्टर मीनाक्षी इंगले ने जिला प्रमुख अधिकारियों की उपस्थिति में जिले भर से आए आवेदकों की समस्याओं को सुना तथा निराकरण भी कराया । ग्राम गोवर्दे से आए कपूर चंद्र मांझी ने बताया कि शासकीय पट्टे में लिए गए तालाब में मत्स्य पालन का कार्य करता रहा हूं।पट्टे की अवधि समाप्त होने को है , जिसे बढ़ाया जाए । ग्राम कोटरी से आए जितेंद्र पटेल ने अतिथि शिक्षक रखे जाने, कैलाश केवट बरबसपुर ने बिजली बिल अधिक आने, शंकर प्रसाद ग्राम गोवर्दे ने उनकी जमीन पर कुछ लोगों के द्वारा जबरन कब्जा कर लेने, ग्राम पंचायत मझगवां -18 के ग्रामीणों ने मछराड नहर के पानी का दुरूपयोग किए जाने, जगदीश यादव चंदिया ने उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने , रनमत सिंह आमाडोंगरी ने किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने , सुग्रीव बैगा बिलाईकाप ने उनकी पुस्तैनी जमीन पर गांव के लोगों द्वारा अतिक्रमण करने, महीश महरा ग्राम पठारीखुर्द ने पात्रता पर्ची जारी करनें संबंधी आवेदन दिया ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button