उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News हाईकोर्ट के आदेश के बाद ज्ञानवापी व आसपास के इलाके में अलर्ट, गश्त कर रही पुलिस, डीएम बोले, ASI का पूरा सहयोग करेगा प्रशासन

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी  3 अगस्त 2023 ज्ञानवापी का ASI सर्वे कराने के उच्च न्यायालय के आदेश के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। ज्ञानवापी मस्जिद व श्री काशी विश्वनाथ कारिडोर समेत आसपास के क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल गश्त कर रहा है। वहीं जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने एएसआई का पूरा सहयोग करने की बात कही। हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी सर्वे को लेकर वाराणसी जिला न्यायालय के फैसले के खिलाफ अंजुमन इंतजामिया कमेटी की ओर से दाखिल याचिका को खारिज करते हुए परिसर का सर्वे कराने का आदेश दिया है। ऐसे में ज्ञानवापी का एएसआई सर्वे का रास्ता साफ हो गया है। जिला न्यायालय के फैसले के खिलाफ मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। उच्चतम न्यायालय ने सर्वे पर रोक लगाते हुए मुस्लिम पक्ष को हाईकोर्ट जाने का सुझाव दिया था। इसके बाद मुस्लिम पक्ष हाईकोर्ट पहुंचा। हाईकोर्ट में 25 से 27 जुलाई तक सुनवाई हुई। कोर्ट ने तीन अगस्त को अपना फैसला सुनाया। हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद वाराणसी प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। ज्ञानवापी व श्री काशी विश्वनाथ कारिडोर की सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही इलाके में पुलिस ने गश्त करना शुरू कर दिया है। संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं पर नजर रखने के साथ ही सोशल मीडिया की भी निगरानी की जा रही है। वहीं जिलाधिकारी ने एएसआई का सहयोग करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पिछली बार भी एएसआई ने जिला प्रशासन से जो मदद मांगी थी। इस बार भी एएसआई को जो मदद चाहिए वह करे.

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button