IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : ऑपरेशन सवेरा: नशे के कारोबार पर मुजफ्फरनगर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 तस्कर गिरफ्तार ।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर ले जाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे #ऑपरेशन_सवेरा अभियान के तहत मुजफ्फरनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने विगत दो दिनों में नशीले इंजेक्शन, कैप्सूल एवं गोलियों की तस्करी करने वाले 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 2 लाख 16 हजार नशीले कैप्सूल, 1 लाख 20 हजार नशीली गोलियां और 549 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। तस्करी में प्रयुक्त दो बलेनो कारों को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।
बरामद नशीले पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 42 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अब गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटा रही है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button