Chhattisgarh News शहर के सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने सभी इंजीनियरों का ध्यान होना चाहिए।

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
शहर के सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने सभी इंजीनियरों का ध्यान होना चाहिए। समय पर कार्य नहीं करने वाले ठेकेदारों को विधिवत नोटिस जारी कर ब्लैक लिस्टेड करने की कार्यवाही करें। उक्त बातें सोमवार की शाम निगम कमिश्नर सुनील कुमार चंद्रवंशी ने निगम की टाइम लिमिट की बैठक में कही। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर जनदर्शन, मुख्यमंत्री जनदर्शन एवं पीजीएन के एक-एक पत्रों को पढ़ कर उसे पर की गई कार्रवाई की जानकारी ली। इस दौरान विलंब से पत्रों के जवाब प्रस्तुत करने और ऑनलाइन पोर्टल पर कार्रवाई पूर्ण नहीं करने पर नाराजगी व्यक्ति की गई। समय पर कार्यवाही एवं जानकारी बनाकर संबंधित अधिकारियों, विभाग को प्रेषित करने ऑनलाइन पोर्टल पर भी अपलोड करने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आवंटन की स्थिति एवं मोर जमीन मोर आस के तहत किए गए कार्यवाही की जानकारी ली गई। उक्त दोनों कार्यों में अपेक्षाकृत प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। इसी तरह धनवंतरी सस्ती दवाई दुकान एवं मेडिकल मोबाइल यूनिट की समीक्षा की गई। इसमें धनवंतरी पर कुछ कंपनियों के दवाइयां उपलब्ध नहीं होने पर संचालक को शासन के निर्देशानुसार नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद शहर में चल रहे हैं निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान निर्माण कार्य में हो रहे लेट लतीफी पर नाराजगी जाहिर की गई। इस दौरान संबंधित ठेकेदारों को विधिवत नोटिस जारी करने और समय पर या गुणवत्ता विहीन कार्य करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्टेड करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद मितान योजना से राशन कार्ड बनाने की संख्या की जानकारी ली गई। इसी तरह मितान योजना से अब तक के प्रगति पर चर्चा की गई। इस दौरान मितान योजना का बेहतर प्रचार प्रसार करने और लोगों को 14545 पर !
Subscribe to my channel