IC News and Media House Private Limited


अपराधराजस्थान

Rajasthan News हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा व कारतूस जब्त किया

रिपोर्टर कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान

पाटन पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में शनिवार को एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद किया है। पाटन थाना अधिकारी राजेश चौधरी ने बताया कि 3 फरवरी को रूपचंद (24) पुत्र शिवराम गुर्जर निवासी ढाणी हजारी लंहग तन रामपुरा ने थाने में मामला दर्ज करवा कर बताया कि वह मीणा का नांगल स्थित रॉयल्टी नाके पर काम करता है। वहां सुनील उर्फ कालू पुत्र बाबूलाल व दिनेश यादव पुत्रजगदीश निवासी खुर्दिया मोटरसाइकिल से वहां आए और कनपटी पर हथियार तान दिया। रूपचंद ने उसका हाथ पकड़ लिया और पुलिस को फोन किया तो दिनेश वहां से फरार हो गया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। जिसके बाद पुलिस द्वारा सुनील उर्फ कालू (23) को खुर्दिया नदी से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। साथ ही घटना में काम में ली गई मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आर्म्स एक्ट व हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button