उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News राशनकार्ड न होने पर दिव्यांगो की पेंशन तत्काल जारी करें सरकार

 रिपोर्टर कमलेश कुमार शुक्ला कानपुर उत्तरप्रदेश

जनपद कानपुर नगर उत्तर प्रदेश की निरंकुश सरकार ने हजारों दिव्यांगजनो की पेंशन रोक दी है उनके राशन कार्ड नहीं बने हैं इस संबंध में राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने बैठक शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में आयोजित की गई बैठक में चेतावनी दी गई कि सरकार ने सभी दिव्यांग जनों की पेंशन एक सप्ताह में जारी नहीं किया तो राष्ट्रीय विकलांग पार्टी आंदोलन को बाध्य होंगी राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के महासचिव बीरेंद्र कुमार ने बैठक में कहा कि ऐसे सभी दिव्यांग जन अपनी पास बुक आधार कार्ड राशनकार्ड की छायाप्रति लेकर शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में संपर्क करें जिससे शासन व प्रशासन पर पेंशन के लिए दबाव बनाया जा सके !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button