उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News वाराणसी लड़कों के दो गुटों में बातो बातो में हुआ विवाद, फायरिंग का आरोप

रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी चेतगंज थाना के बाग बरियार सिंह मुहल्ले में बुधवार की देर रात स्थानीय लड़कों के दो गुटों में विवाद और मारपीट हो गई। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की ओर से तीन राउंड फायरिंग का आरोप लगाया। इससे एक वृद्धा घायल हो गईं। वृद्धा का मंडलीय चिकित्सालय में उपचार कराया गया। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोप है कि उन्हीं लड़कों में एक ने तीन राउंड फायरिंग की। एक गोली महिला के कान को छूती हुई निकली। आननफानन में परिजन घायल महिला को लेकर मंडलीय चिकित्सालय पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। पुलिस के अनुसार डाक्टरों ने बताया कि गोली लगने से कान में चोट नहीं लगी है, बल्कि छीनाझपटी या जमीन पर गिरने से चोट लगी है। घटना की छानबीन की जा रही है।



Subscribe to my channel