उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News BHU विश्वनाथ मंदिर में ड्रेस कोड का चेतावनी पोस्टर चस्पा, लिखा मंदिर में धार्मिक मर्यादा का रखें ध्यान, वरना होगी कार्रवाई

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी  3 अगस्त 2023 यूपी के मंदिरों में भक्तों के लिए ड्रेस कोड लागू करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर में हिंदूवादी संगठन की ओर से ड्रेस कोड का चेतावनी पोस्टर चस्पा किया गया है। इस पर बाकायदा लिखा गया है कि युवक-युवतियां मंदिर परिसर में धार्मिक मर्यादा का ध्यान रखें, वरना कार्रवाई की जाएगी। हिंदूवादी संगठन राष्ट्रीय हिंदू दल की ओर से श्री विश्वनाथ मंदिर परिसर में जगह-जगह पोस्टर चस्पा किए गए हैं। इसमें पवित्रता का ध्यान न रखने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है। हिन्दूवादी संगठन रास्ट्रीय हिन्दू दल ने मंदिर के अंदर प्रवेश कर गर्भगृह के बाहर दीवारों के साथ ही मंदिर के कई स्थानों पर यह पोस्टर चस्पा किया है। पोस्टर में लिखा हुआ है कि ‘यह मंदिर धार्मिक आस्था का केंद्र है, कोई कपल पॉइंट नहीं है। युवक-युवतियां मंदिर की पवित्रता व धार्मिक मर्यादा का ध्यान रखें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। हिन्दू वादी संगठन रास्ट्रीय हिन्दू दल के अध्यक्ष रोशन पाण्डेय समेत उनके समर्थकों ने यह पोस्टर मंदिर में चस्पा किया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी वायरल किया जा रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button