उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News संदिग्ध की परिस्थितियों में ननंद, भाभी व बच्ची लापता, पुलिस टीम खोज में जुटी

रिपोर्टर अर्जुन कुमार अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या  मिल्कीपुर के खंडासा थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला अपनी 3 वर्षीय बेटी व 12 वर्षीय ननंद के साथ गायब हो गई। परिजनों ने थाना खंडासा में मुकदमा दर्ज कराया है तीनों की खोज में पुलिस टीम जुट गई है। लापता महिला का पति अंबाला शहर में मेहनत पर दूरी करता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमांवा सूफी गांव निवासिनी सावित्री पत्नी रामबहादुर ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है कि मेरी बहू पूजा पत्नी रोहित कुमार, 3 वर्षीय पोती कोमल व 12 वर्षीय मेरी बेटी क्रांति को 30 जून रविवार को अपराह्नन तीन अपने साथ लेकर कहीं चली गई। काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं पर कोई पता नहीं चल सका और उसका मोबाइल भी बंद बता रहा है। घटना उस समय हुई जब लापता पूजा की सांस सावित्री मवेशियों को चराने बाग की ओर चली गई थी, शाम को जब मवेशी लेकर वे घर आई तो घर पर कोई नहीं था। मवेशियों को बांधने के बाद पड़ोसियों के यहा खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला। गांव के कुछ लोगों ने बताया कि बाजार की ओर जा रही थी। सावित्री जाकर बाजार में खोजबीन की लेकिन कहीं पर जब कोई पता नहीं चला तो वे थाना खांडसा पहुंचकर घटनाक्रम की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस टीम लापता महिला पूजा के मोबाइल नंबर के लोकेशन को भी ट्रेस कर रही है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने बताया कि पुलिस टीम लगी हुई है जल्द ही लापता तीनों लोगों को बरामद कर परिजनों के सूपूर्द कर दिया जाएगा। शिकायतकर्ता सावित्री ने यह भी बताया कि शनिवार को मेरा बेटा रोहित कुमार मेहनत मजदूरी के सिलसिले में अंबाला शहर गया। उसके बाद परिजनों में मामूली कहासुनी बहू पूजा से हुई थी और वे रविवार के दोपहर बाद 3:00 बजे घर से बाजार के लिए मेरी बेटी व पोती को लेकर निकली और लापता हो गई उनका फोन भी बंद जा रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button