उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News लगातार हो रही विद्युत कटौती के विरोध में किसानों ने किया धरना प्रदर्शन

रिपोर्टर आरिफ अली झांसी उत्तर प्रदेश
झांसी कस्बा समथर पावर हाउस पर लगातार हो रही विद्युत कटौती को लेकर किसानों ने किया धरना प्रदर्शन तथा जमकर लगाए मुदार्बाद के नारे वही किसानों ने बताया हमारी धान की फसल सूख रही है दस बारह दिन से हमें बिजली नहीं मिल पा रही है आए दिन लाइट की समस्या बनी रहती है। कहीं लाइट का तार टूट जाता है कहीं कोई समस्या हो जाती है इससे हमारी फसलों को बहुत नुकसान हो रहा है। धरना प्रदर्शन पर उपखंड अधिकारी के आश्वासन के बाद ही किसानों ने धरना प्रदर्शन शांत किया टेस्टिंग टीम भी पावर हाउस पर पहुंचकर बिजली ठीक करने का कार्य किया जा रहा है इस मौके पर समथर पुलिस प्रशासन मौजूद रहा !


Subscribe to my channel