छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News मुख्यमंत्री ने बधाई देते हुए ज्ञानेश्वरी को आगे की तैयारी के लिए 5 लाख रूपए की आर्थिक मदद व एएसआई के पद पर नौकरी देने की घोषणा की है।

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप छत्तीसगढ़ की लाडली बिटिया “वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव” बनेंगी छत्तीसगढ़ पुलिस में एएसआई। इस आशय का नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया है। राजनांदगांव जिले की ज्ञानेश्वरी कई अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में देश को पदक दिला चुकी हैं। छत्तीसगढ़ की ज्ञानेश्वरी यादव ने ग्रीस में आयोजित जूनियर वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 3 रजत पदक जीतकर गौरव बढ़ाया है । मुख्यमंत्री ने बधाई देते हुए ज्ञानेश्वरी को आगे की तैयारी के लिए 5 लाख रूपए की आर्थिक मदद व एएसआई के पद पर नौकरी देने की घोषणा की है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button