छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के हित में बड़ा फैसला

रायपुर में पुरानी रंजिश को लेकर युवक और उसके पिता पर जानलेवा हमला, 07 गिरफ्तार

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

रायपुर प्रार्थिया सुल्ताना बेगम ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह नवभारत प्रेस के पीछे रजबंधा तालाब पार अपने परिवार के साथ रहती है। दिनांक 01.08.2023 के रात्रि करीबन 10.15 बजे प्रार्थीया के ननद का लडका जुनैद एवं मोहल्ले का लड़का अयान घर के बाहर रोड पर खड़े थे उसी दौरान मौहल्ले का एक लड़का वहां आया तथा किसी बात को लेकर जुनैद के साथ लड़ाई करने लगा, लड़ाई होता देख प्रार्थीया के पुत्र आसिफ ने लड़ाई को छुड़वाते हुये उक्त लड़के व जुनैद दोनों को डांटा जिससे वह लड़का वहां से गाली गलौच करते हुये कुछ देर बाद वहां से चला गया। कुछ देर पश्चात् वह लड़का अपनी मौसी पदमनी ऊर्फ गुलशन और वाहिद, हीरा, असफाक एवं अन्य साथियों के साथ तलवार, चाकू, डण्डा, प्लास्टिक का बेत लेकर प्रार्थीया के घर के पास आकर आसिफ कहां है बोलकर अश्लील गाली गलौच करने लगे। इसी दौरान उनके द्वारा जान से मारने की नियत से प्रार्थिया के पुत्र आसिफ के साथ हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए अपने पास रखे चाकू से आसिफ पर वार कर गंभीर चोट पहुंचाये, इसी दौरान प्रार्थिया के पति द्वारा बीच-बचाव करने पर उक्त व्यक्तियों द्वारा प्रार्थिया के पति पर भी तलवार, चाकू एवं डण्डा से वार कर गंभीर चोट पहुंचाया गया। जिसस आरोपियों के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 165/23 धारा 147, 148, 149, 294, 307, 323, 427, 457, 506 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश सिन्हा, नगर !

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button