Uttar Pradesh News महिलाओं का आमरण अनशन समाप्त

रिपोर्टर सुनील कुमार जायसवाल महराजगंज उत्तर प्रदेश
नौतनवा तहसील परिसर में अपनी मांगों को लेकर पिछले तीन दिनों से आमरण अनशन पर बैठी महिलाएं को आश्वासन के बाद जूस पिला कर नायब तहसीलदार सौरभ कुमार श्रीवास्तव ने उनका अनशन समाप्त कराया। बता दें कि तहसील क्षेत्र के महुआ नम्बर एक टोला गोपालापुर की निवासी ज्ञानमती अंजू चौधरी अनन्या संजू श्रीकाती रीता बंदना किसलावती श्याम दुलारी उषा सरिता अमरवाती शान्ती आदि महिलाएं भूमि पर कब्जा होने के मामले में कोई सुनवाई न होने पर तहसील परिसर में ही आमरण अनशन पर बैठ गई थी जिनकि अनशन अनवरत तीन दिनों तक जारी रहा । जिनकी सुरक्षा के लिए दिन व रात में पुलिस फोर्स की तैनाती भी की गई थी नायब तहसीलदार श्रीवास्तव शासकीय अधिवक्ता महेंद्र तिपाठी एवं वरिष्ठ नेता नरसिंह पांडेय अथक प्रयासों से भूमि पैमाईश के बाद सत्यता के आधार पर निशचित रूप से न्याय दिलाने के आश्वासन पर तीसरे दिन सहमति बनी जिसके बाद नायब तहसीलदार ने महिलाओं का अनशन समाप्त कराया।


Subscribe to my channel