बिहारब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News जहानाबाद जिला के परस बीघा थाना तथा गोनबा पंचायत के करौता में पेयजल संकट से मचा हाहाकार

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार

जहानाबाद  प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों तथा परसबिगहा थाना में पेयजल की स्थिति दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जल स्तर नीचे चले जाने के कारण चापाकल ब॑द हो रहा है। परसबिगहा थाना में पदस्थापित कर्मी ने बताया कि थाना परिसर में लगा सभी चापाकल सुख गया है, जिससे पानी की किल्लत उत्पन्न हो गया है। वही ग्राम करौता के ग्रामीणों ने बताया कि हमलोगो को मात्र नल जल का सहारा था , लेकिन नल जल में खराब होने के कारण अब काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लेकर जब ग्रामीणों ने गोनबा पंचायत का मुखिया अमरनाथ यादव से शिकायत की तो मुखिया जी भी हाथ खड़ा कर उन्होंने कहा कि हमारे पास पैसा नहीं है , हम नल जल सही नहीं करा सकते। नल जल योजना बंद हो जाने से पेयजल स॑कट उत्पन्न होने से ग्रामीणों में हाहाकार मच गया है। वही ग्रामीणों का कहना है कि दिन-प्रतिदिन चापाकल सुख रहा है पानी के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। यहां तक कि सरकार की महत्वाकांक्षी नल जल योजना भी ब॑द रहने के कारण लोगों को पानी के लिए दुर से पानी लाने पर मजबूर हैं। मिल रही जानकारी के अनुसार करौता में चापाकल सुखने से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। ग्रामीण मनीष कुमार बिकास कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि हमलोग के घर लगा चापाकल सुख गया है, जिससे पानी की घोर स॑कट छा गया है। यहां यह बता दें कि प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों में पानी की किल्लत से लोगों के बीच काफी दिक्कत होने की खबर प्राप्त हो रहा है। वही पी एच डी कनिय अभियंता द्वारा बताया गया कि पानी का जलस्तर 50 फीट से नीचे चले जाने के कारण समस्या उत्पन्न हो गया है फिर भी जहां तक संभव हो बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button