उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News  कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु “शक्ति दीदी” के माध्यम से महिला सम्मान, सुरक्षा व जागरूकता हेतु प्रत्येक माह चलाया जा रहा 15 दिवसीय विशेष अभियान

रिपोर्टर सुभाषच चंद्र यादव सोनभद्र उत्तर प्रदेश

समस्त महिला बीटों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन कर महिलाओं की समस्याओं का किया जा रहा निस्तारण
महिलाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर किया जा रहा सशक्त

उ0प्र0 शासन के आदेशानुसार “मिशन शक्ति दीदी” अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे 15 दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 02.08-2023 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक सोनभद्र महोदय के निर्देशन में जनपदीय पुलिस की महिला बीट अधिकारी/शक्ति दीदी द्वारा बालिकाओं/छात्राओं एवं महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम एवं अभियान को सफल बनाए जाने हेतु गांव-गांव/मोहल्ला/शिक्षण संस्थानों इत्यादि स्थनों पर चौपाल लगाकर छात्राओं/बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर, नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन हेतु सुरक्षा जागरूकता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां, जैसे विभिन्न हेल्पलाइन नंबर, महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियों स्क्वायड, बाल श्रम उन्मूलन, शक्ति दीदी, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090 व आत्मरक्षा संबंधी टिप्स एवं कल्याणकारी योजनाओं आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button