उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News चोरी की पांच बाइकों सहित दो गिरफ्तार

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

शहर कोतवाली, हरदोई   शहर कोतवाली पुलिस हरदोई ने पांच बाइको सहित दो चोरों को गिरफ्तार किया है | शहर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही से चोरी की पांच बाइके बरामद की हैं | शहर कोतवाल संजय पांडे ने बताया कि बाइक चोरी पर अंकुश लगाने के लिए टीमें लगाई गई थी | मंगलवार शाम टीमों को साधईबेहटा मार्ग पर दो संदिग्धों के आने की सूचना मिली | टीमों ने घेर कर एक बाइक पर सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया | पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम पता हरियावॉ के कपूरपुर चौंधी का राजकुमार व शिवसागर बताया | पुलिस ने राजकुमार के घर से चोरी की चार अन्य बाइके बरामद की, जिनमें से एक बाइक का मुकदमा शहर कोतवाली में दर्ज है | कड़ाई से पूछने पर आरोपितों ने लखीमपुर, सीतापुर, शाहजहांपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद जनपद से बाइक चोरी कर अनजान व्यक्तियों को सस्ते दामों में बेच देने की बात कबूली है | कोतवाल संजय पांडे ने बताया कि दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है |

दुकानदार की बाइक हुई चोरी

बुधवार सुबह महात्मा गांधी मार्ग पर दुकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई | पंडितपुरवा के रहने वाले दुकानदार विकास कुमार ने बताया कि महात्मा गांधी मार्ग पर उनकी दुकान है | वह अपनी बाइक खड़ी कर दुकान खोल रहे थे, इसी दौरान एक युवक ने उनकी बाइक चोरी कर ली, जो कि सीसीटीवी कैमरों में भी आ गया है | इस चोरी की घटना की शिकायत उनके द्वारा पुलिस से भी की गई है | स्थानीय पुलिस का कहना है कि सीसी कैमरों से पता लगाया जा रहा है |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button