उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News प्रदेश स्तर पर निस्तारण के फीडबैक के तरीकों की सराहना

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

हरदोई   प्रमुख सचिव पुलिस महानिदेशक के सामने बीसी से सभी जिलों के एसपी ने जिलाधिकारी की मौजूदगी में प्रस्तुतीकरण किया, जिसे काफी सराहा गया और अन्य जिलों को भी प्रेरणा दी गई (आईजीआरएस) समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण को अपना ही गई व्यवस्था की प्रदेश स्तर पर सराहना की गई है | आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों और उनके निस्तारण के बाद संतुष्टि का फीडबैक लिया जाता है, जिसमें पुलिस की शिकायतों का संतोषजनक फीडबैक 87.39% रहा तो कुछ जिलों का काम भी रहा | पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि प्रमुख सचिव दुर्गाशंकर मिश्र व पुलिस महानिदेशक विजय कुमार मंगलवार को शिकायतों के निस्तारण की सभी जिलों की जानकारी ली गई थी, जिसमें जिला अधिकारी एमपी सिंह की मौजूदगी में हरदोई का भी प्रस्तुतीकरण किया गया, यहां पर छह माह में पोर्टल पर आई 54778 शिकायतों में 39047 पुलिस से जुड़ी थी और उनका शत-प्रतिशत निस्तारण किया गया, जिसमें 87•39% लोगों ने संतोषजनक फीडबैक दिया है | उन्होंने बताया कि अभी तक किए गए प्रयासों से यह उपलब्धि मिली है, जिसमें जांच अधिकारी से स्थलीय निरीक्षण, थाना स्तर पर नियुक्त नोडल अधिकारी द्वारा फीडबैक लिए जाने, हर चाल दस्ता द्वारा शिकायतकर्ता से फीडबैक लेने के साथ ही जनपदीय अधिकारियों द्वारा भी फीडबैक लिया जाता है | निगरानी दस्ता से लेकर भूमि विवाद स्तर से भी निस्तारण कराया जाता है | पारिवारिक घरेलू विवाद का महिला थाना के माध्यम से निस्तारण होता है | महिला बीट अधिकारी एवं एंटी रोमियो स्क्वायड के माध्यम से शिकायतों का प्रभावी निस्तारण, जांच आख्याओं का रैडम श्रेणीकरण और जन सेवा केंद्र संचालकों से संवाद किया जाता है, इससे न केवल अच्छी रैकिंग आई बल्कि शिकायतकर्ता भी संतुष्ट हुए | एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि यहां के प्रयास की सराहना की गई है, इसके साथ ही इसे और अधिक विकसित व प्रभावी किया जा रहा है |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button