Uttar Pradesh News ट्रैक्टर ट्राली ने महिला को कुचला, हरदोई पर पेशी की तारीख लेने आई थी, सड़क को पार करते हुए हुआ हादसा हुई मौत

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
हरदोई जनपद हरदोई जिला में शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बावन चुंगी पर सड़क पार कर रही महिला को सीमेंट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने रौद दिया | घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई | ट्रैक्टर ट्राली और चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है | मामले में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है | पचदेवरा थाना क्षेत्र के है हथोड़ा गांव निवासी सुमन 40 वर्ष की शादी गांव निवासी अजय शुक्ला के साथ 21 वर्ष पहले हुई थी | शादी के कुछ समय बाद ही पति पत्नी के बीच विवाद हो गया था | वर्ष 2012 में सुमन ने पति के खिलाफ न्यायालय में मामला दर्ज करा दिया था | इसी मामले में बुधवार को सुमन गांव से तारीख लेने के लिए हरदोई जनपद आई हुई थी | न्यायालय से तारीख लेने के बाद बावन चुंगी के पास सब्जी खरीदने के लिए पैदल ही सड़क पार कर रही थी | इसी बीच सीमेंट लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली ने सुमन को रौंद दिया | सुमन की मौके पर ही मौत हो गई | घटना की जानकारी पर सुमन के परिजनों के साथ ही अजय शुक्ला भी मौके पर पहुंच गए | अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और बताया कि ट्रैक्टर ट्राली और चालक को हिरासत में ले लिया गया है | तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी | अजय शुक्ला ने बताया कि सुमन ने कुछ वर्ष पहले पड़ोसी गांव के ही रामगोपाल के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी |


Subscribe to my channel