Uttar Pradesh News दो युवक गर्रा नदी में नहाते समय डूबे, आठ दोस्त गए थे पिकनिक मनाने, शवों को गोताखोरों की मदद से किया गया बरामद

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
हरदोई जनपद हरदोई जिले में पाली कस्बे में से लगभग 7 किलोमीटर दूर गर्रा नदी में नहाने के दौरान दो दोस्त डूब गए | साथ गए दोस्तों ने इसकी जानकारी परिजनों और पुलिस को दी | कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई | पुलिस ने गोताखोरों को युवकों की तलाश में नदी में उतारा है, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला था | बुधवार सुबह फिर रेस्क्यू अभियान जारी रहा, जहां सुबह दोनों के शव बरामद कर लिए गए | जानकारी के अनुसार पाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला आदित्य नगर निवासी चांद बाबू 20 वर्ष, रेहान 15 वर्ष, निजामपुर निवासी अनस 20 वर्ष, बिरहाना निवासी शादाब 22 वर्ष, इमाम चौक निवासी अदनान 20 वर्ष, और नूरुल 19 वर्ष, जुबेर 20 वर्ष, और मलिकाना निवासी साक्षी 20 वर्ष आपस में दोस्त हैं | मंगलवार शाम लगभग 5:00 बजे दो बाइक पर सवार होकर आठो दोस्त गर्रा नदी के किनारे पिकनिक मनाने गए थे | गर्रा में नहाने के दौरान बाकी लोग तो बाहर निकल आए, लेकिन अनस गहरे पानी में चला गया | उसे डूबता देख चांद बाबू बचाने की कोशिश करने लगा और उसका हाथ पकड़ कर बाहर की ओर खींचने लगा | इसी दौरान चांद बाबू भी नदी में डूब गया | तो दोस्तों के नदी में डूब जाने से बाकी साथी सकते में आ गए और आनन-फानन ही परिजनों व पुलिस को घटना की जानकारी दी गई | मौके पर परिजन और प्रभारी निरीक्षक धीरज शुक्ला पहुंच गए | गोताखोरों को बुलाकर नदी में उतारा गया, देर शाम तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिला था | बुधवार सुबह भी रेस्क्यू अभियान जारी रहा, जहां सुबह दोनों के शव बरामद कर लिए गए |


Subscribe to my channel