उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News अनूपशहर में कोतवाली क्षेत्र के गांव डुंगरा जोगी में एक विवाहिता ने जहर खाने से हुई मौत।

रिपोर्टर ऋषि ठाकुर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश

मृतक आरती के मायके के लोगों ने ससुरालिजनो पर दहेज की मांग पूरी ना होने पर विवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। परिजनों ने ससुरालियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। मृतक की मां गायत्री ने तहरीर देते हुए बताया कि पुत्री आरती का विवाह फरवरी सन 2022 मैं गांव डूंगरा जोगी। निवासी पवन के साथ हुआ था। जिसमें अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। लेकिन ससुराल वाले इस दहेज से संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने 1 लाख रुपए नगद और एक भैंस की मांग की थी। गायत्री देवी ने मृतका के पति पवन सहित चार परिजनों को नामदज करते हुए आरती को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। शव को अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान घाट पर ले जाने का आरोप लगाया। मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने शव को सोमवार की शाम श्मशान घाट से पुलिस अपने कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंगलवार को गायत्री देवी ने ससुराल वालों की खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। शव का मस्तराम घाट श्मशान घाट पर शोक माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा जांच प्रारंभ शुरू कर दी गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button