उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News पुलिस ने चोरी किए सामान के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर अर्जुन कुमार अयोध्या उत्तर प्रदेश

बाबा बाजार पुलिस टीम ने चोरी के सामान के साथ चोरों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबा बाजार पुलिस की टीम अयोध्या एसएसपी राज करन नय्यर के निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष अभियान अपराध एवं अपराधियों तथा रोकथाम जुर्म जरायम व तलाश वाछिंत/वारन्टी अभियानों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी मुखबिर की सूचना पर अतुल कुमार सोनकर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ल एवं सत्येन्द्र भूषण तिवारी क्षेत्राधिकारी रुदौली के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम उपनिरीक्षक आशीष कुमार, श्री कुंवर सिंह, कांस्टेबल दयानन्द यादव, आकाश थाना बाबा बाजार जनपद अयोध्या द्वारा रात्रि गस्त के दौरान ग्राम भटमऊ नरायनपुर मोङ के पास से चोरी के माल के साथ डबल बैरल बंदूक कारखाना निर्मित 12 बोर (एन पी शर्मा एण्ड शन्स), 32 कारतूस 12 बोर 1 नम्बर, एक एलईडी सैमसंग 32 इंच, एक चांदी का सिक्का, एक सोनी कंपनी का रिमोट, एक कलाई घड़ी Casio, एक चाभी का गुच्छा, 03 छोटी कृपाण 2 इंच की, 430/ रुपए जिसमे 19 रुपए( 1रुपए के नए नोट) गिरफ्तार कर जेल दिया भेजा गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button