IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

Haryana News महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वाराराजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय इंदिरा गांधी नगर में बालकों को पाठ्य पुस्तिकाएं एवं पाठ्य सामग्री प्रदान की गई

 

विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल अपेक्स अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम बांठिया ने विद्या दान को श्रेष्ठ दान बताते हुए विद्यार्थियों को जीवन में विद्यालय से ज्ञान प्राप्ति के साथ जीवन निर्माण एवं संस्कार निर्माण किए जाने‌ की बात कही। नगर परिषद पूर्व सभापति पारसमल भंडारी ने विद्यालय में पुखराज पारसमल चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से विद्यालयों को पाठ्य पुस्तकें प्रदान करने के लिए आभार ज्ञापित किया गया साथ ही सचिव दलपत जैन द्वारा छात्र छात्राओं को पेंसिल एवं प्रदान किए गए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक समय सिंह जी पदाधिकारियों का स्वागत किया धीराराम डिकलर अध्यापक ने संचालन करते हुए आभार ज्ञापित किया । इस अवसर पर जॉन चेयरमैन पवन नाहटा जोन,सचिव जवेरी लाल मेहता,कोषाध्यक्ष महावीर बोकड़िया ,सुरेश गोठी, गौतम दांती ,हीरालाल प्रजापत एवं विद्यालय के अध्यापक हनुमान प्रसाद ढाका तथा केवल जन उपस्थित रहे । विद्यालय के 180 छात्र छात्राओं को पाठ्य सामग्री प्रदान की गई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button