Madhya Pradesh News : दुख की घड़ी में संबल बनी मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना
कलेक्टर मृणाल मीणा ने श्रमिक परिवार को 4 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृत कर सौंपी आदेश प्रति
ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
जनसुनवाई में कलेक्टर मृणाल मीणा ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए दिवंगत श्रमिक संदीप सेन के परिवार को मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के अंतर्गत 4 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृत कराई। श्रमिक की दुखद मृत्यु के बाद परिवार के सामने उत्पन्न आर्थिक संकट को देखते हुए कलेक्टर ने प्रकरण में तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। जनसुनवाई में ग्राम खौंप, जिला छतरपुर निवासी श्रमिक उत्तराधिकारी भारती सेन ने सहायता राशि के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने आवेदन को गंभीरता से लेते हुए जनपद पंचायत छतरपुर के सीईओ अजय सिंह को प्रकरण में तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निर्देशों के पालन में पात्रता संबंधी कार्यवाही पूर्ण कर 4 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृत की गई। कलेक्टर मृणाल मीणा ने जनसुनवाई के दौरान ही आवेदक भारती सेन को सहायता राशि का स्वीकृति आदेश सौंपा।


Subscribe to my channel