ब्रेकिंग न्यूज़
Bihar News : 11 वर्षीय किशोर के साथ कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है
ब्यूरो चीफ संतोष कुमार श्रीवास्तव मोहनिया कैमूर बिहार
कैमूर के भभुआ में 11 वर्षीय किशोर के साथ कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता ने भभुआ थाने में नामजद आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि घटना का वीडियो भी बनाया गया, जिसके वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब एक घंटे के अंदर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनमें एक नाबालिग बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई

Subscribe to my channel