Madhya Pradesh News गौ सेवा में महामंडलेश्वर से सम्मानित हुए समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया

रिपोर्टर दीपक गाडरे छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश
जिला छिंदवाड़ा में विगत 12 वर्षों से चौबीसों घंटे नि:स्वार्थ भावना से मानव सेवा,गौ सेवा, बेटी बचाओ एवं पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र में समाजसेवी रितेश चौरसिया निरंतर उत्कृष्ट कार्यों को कर रहे हैं। जिले भर में कहीं पर भी कोई भी गौ माता की दुर्घटना हो जाए या कोई गौ माता बीमार हो जाए तो सभी जिले वासियों के मुंह में समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया का ही नाम आता है। इनके द्वारा अनगिनत दुर्घटनाग्रस्त गौ माताओं का उपचार, लॉक डाउन में गौ माता हेतु चारा भूसा की व्यवस्था, 1000 से अधिक लंपी वायरस पीड़ित गौ माता का उपचार एवं रोग की रोकथाम हेतु टीकाकरण करवाया, सड़क दुर्घटना से गौमाता को बचाने के लिए सेकडो गौ माता के सिंगो पर रेडियम लगाया। गौशाला निर्माण हेतु खिरसाढोह में अपनी निजी 1 एकड़ 40 डिसमिल भूमि दान का संकल्प लीया। आज 2 अगस्त को महामंडेलश्वर राष्ट्रीय गौ संवर्धन स्वामी श्री अख्लेश्वरान्नद जी द्वारा जिले के सक्रिय समाजसेवी रितेश चौरसिया को निरंतर 12 वर्षों से गौ माता की सेवा हेतु पूर्व विधायक तारा चंद बाबरिया के निज निवास पर मेमोंटो वा श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस सुअवसर पर एस. सी.मोर्चा प्रदेश मंत्री अजय मेसराम , जिला भाजपा महामंत्री परमजीत सिंह विज, नपा अध्यक्ष विनोद मालवीय, भाजपा परासिया मंडल अध्यक्ष राजेश दुबे,पार्षद संतोष डेहरिया, युवा भाजपा नेता सौरभ बाबरिया, शम्मी बत्रा, गोविंद डेहरिया,काजोल दादा, राजू पवार,गणेश देशमुख,आयुष चौरसिया सभी उपस्थित रहे।



Subscribe to my channel