छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News कार्यकर्त्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी -विधानसभा प्रभारी मनोज जैन

आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा की मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई आयोजित

रिपोर्टर नरेंद्र मेश्राम नारायणपुर छत्तीसगढ़

नारायणपुर  आज जिला भाजपा कार्यालय मे भाजपा शहर मंडल व ग्रामीण मंडल की संयुक्त बैठक विधानसभा प्रभारी मनोज जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष रुपसाय सलाम, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन व विधानसभा संयोजक रतन दुबे के आतिथ्य मे संपन्न हुई। इस दौरान विधानसभा प्रभारी मनोज जैन ने कहा आप सभी कार्यकर्त्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी है।यह जिला देव दुर्लभ कार्यकर्त्ताओ के परिश्रम से संगठनात्मक रूप से काफ़ी मजबूत है। आप सभी रचनात्मक व सामाजिक कार्यक्रमो के माध्यम से जुड़कर काम करते हुए अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का लक्ष्य रखे। वही जैन ने पन्ना प्रभारियों की सूची भी जल्द से जल्द बनाने की बात कहते हुए आगामी होने वाले कार्यक्रमओ की विस्तार से जानकारी दी।बैठक को भाजपा जिलाध्यक्ष रुपसाय सलाम, बृजमोहन देवांगन व रतन दुबे ने भी सम्बोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हुए अंतिम व्यक्ति तक लाभ मिले इस दिशा मे सभी को कार्य करना है वही प्रदेश की भूपेश सरकार की विफलताओ को जन जन तक पहुंचाने की बात कही।बैठक का सफल संचालन गोपाल बघेल व आभार जैकी कश्यप ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संजय नंदी,विधानसभा विस्तारक विरेश मिश्रा,मंडल अध्यक्षद्वय संतोष सुराना, संतनाथ उसेंडी, सुदीप झा, अख्तर अली, मंगड़ू नुरेटी, शांतु नाग, रामप्रसाद कुमेटी, सुधांशु मंडल, गिरीश जैन, प्रेमनाथ उसेंडी, सोमजी कावड़े,मो. फिरोज, अनिल पटेल, गोविन्द राठौर,प्रभा महंत, महेश्वरी कवाची, सुमित्रा नुरेटी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button