बिहारब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत “अपनी माटी अपना देश” कार्यक्रम आयोजन हेतु डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया।

रिपोर्टर सनोवर राही बहादुरगंज किशनगंज बिहार

किशनगंज:   इस बैठक में पिछले दिनों माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार के द्वारा मन की बात कार्यक्रम में इस वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव का समापन पर “अपनी माटी अपना देश” कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई थी। विदित हो कि उक्त कार्यकम के तहत 09 अगस्त से 23 अगस्त तक विभिन्न कार्यकम आयोजित करना है।09 अगस्त को सभी गांव विशेषकर पंचायतों में शीला फलकम कार्यक्रम आयोजित करना है।इसके बाद 15 अगस्त से मिट्टी कलश कार्यक्रम किया जाना है। कार्यक्रम के तहत पंचायत की सरकार को देश के लिए सर्वोच्च बलिदान करने वाले वीर जवानों,अर्ध सैनिक बल,पुलिस के प्रति सम्मान प्रकट करना,झंडोतोल्लन,राष्ट्र गान का आयोजन करना है।सभी पंचायत से मिट्टी लेकर प्रखंड स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हेतु जिला स्तर फिर राष्ट्र स्तर पर भागीदारी होनी है।सभी प्रखंड से दो युवाओं को इस कार्य के लिए चयनित करना है,जो मिट्टी के साथ दिल्ली जायेंगे। बैठक में अपनी माटी अपना देश कार्यकम आयोजन पर विचार विमर्श हुआ।कार्यक्रम में मनरेगा के तहत स्वदेशी प्रजाति का पौधारोपण,अमृत सरोवर पर कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर उप विकास आयुक्त को तैयारी हेतु निर्देश दिए गए।कार्यक्रम हेतु डीआरडीए को नोडल कार्यालय नामित किया गया।साथ ही ,डीएम श्रीकांत शास्त्री के द्वारा विभाग से विस्तृत दिशा निर्देश प्राप्त होने पर पुनः बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया।तत्पश्चात अग्रेतर कार्रवाई के निर्देश के साथ बैठक समाप्त हुई।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button