ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News श्रावण माह में मंदिरों में श्रद्धा का सैलाब जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि अतुल खटीक ने श्रद्धालुओं का किया स्वागत

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

स्थानीय नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सावन माह को लेकर मंदिरों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ रहा है। सुबह से ही मंदिरों में जहां जलाभिषेक करने भीड़ उमड़ रही है, वहीं भोलेनाथ के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। स्थानीय मंदिरों में बेलपत्रों और भांग-धतूरे आदि से महादेव का अभिषेक किया जा रहा है। स्थानीय नगर के प्रसिद्ध हरितला सरकार मंदिर पर भोलेनाथ के सामने अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए भक्त प्रार्थना कर रहे हैं। इसके साथ ही यहां धार्मिक आयोजन का कार्यक्रम भी रखा गया है। अब बात अगर ग्रामीण क्षेत्रों की करें तो लगातार ग्रामीण इलाकों से श्रद्धालुओं का जत्था मंदिरों के लिए रवाना हो रहा है। बीते मंगलवार को ग्राम पंचायत कपासी के ग्रामीणजन एवं महिलाओं का समूह प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र दिनऊ सरकार मंदिर के लिए गांव से रवाना हुआ। रास्ते से गुजर रहे पलेरा जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि अतुल खटीक ने श्रद्धालुओं को रोककर उनका स्वागत किया। अध्यक्ष प्रतिनिधि अतुल खटीक ने श्रद्धालुओं को पुष्प माला पहनाते हुए स्वल्पाहार की व्यवस्था की। जिसके बाद भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु मंदिर की ओर रवाना हुए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button