उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News अयोध्या में आई फ्लू के बढ़े मरीज।

आंख की बीमारी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, साफ सफाई का रखें ध्यान

रिपोर्टर अर्जुन कुमार अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या में आई फ्लू तेजी से फैल रहा है। कंजेक्टिवाइटिस के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग चिंता में हैं। ​​​​आई फ्लू से चपेट में आने वाले मरीजों की आंखों में 72 घंटे तक यह संक्रमण रहता है। स्वास्थ्य विभाग आप सभी लोगो को इसके बारे में जागरूक कर रहा है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर श्वेता का कहना है, आई फ्लू वाले मरीजों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बताया, बीते कई दिनों से आई फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों से अपील की गई है कि कंजेक्टिवाइटिस से पीड़ित व्यक्ति से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। साथ ही कुछ सावधानियां भी बरतें। संक्रमित व्यक्ति से उसका बिस्तर, तकिया, गमछा आदि अलग कर दें। कोई भी वस्तु छूने के बाद हाथों को साबुन से धुले। घर से जाते और आते समय हाथ अवश्य धुलना चाहिए। संक्रमित के लिए अलग कमरे की व्यवस्था करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजय जैन ने बताया, इन दिनों यह बीमारी व्यापक रूप से फैल रही है। यदि कोई व्यक्ति इससे संक्रमित हो जाए तो घर के शौचालय और स्नानघर की सफाई पर विशेष ध्यान देना है। इन बातों का रखें विशेष ध्यान। अगर संक्रमण है। तो आंखों पर काले चश्मे का प्रयोग करें और लोगों से दूरी बना लें। संक्रमित व्यक्ति से दूसरों को भी संक्रमण का खतरा होता है। इसलिए संक्रमित व्यक्ति की आंखों के लिए अलग आई ड्राप रखना है। उन्होंने बताया कि चिकित्सीय परामर्श से ही आई ड्रॉप लेना चाहिए। आंखों को बार-बार छूना नहीं चाहिए।

विद्यार्थियों के लिए निर्देश

जो बच्चे बीमार हों उन्हें घर से बाहर न निकलने दें।

बीमार के संपर्क में किसी अन्य बच्चे को नहीं आने दें।

स्कूल में शौचालय की तीन से चार बार अच्छे से साफ-सफाई।

बच्चों के क्लास रूम को ज्यादा से ज्यादा साफ रखना है।

वायरस जन्य बीमारी नेत्र फ्लू की समस्या लगातार बढ़ रही है। साथ ही अपने साथ बैक्टीरिया जनित बीमारियां भी लिए है।

सभी आयु वर्ग समस्या से परेशान हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button