उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News शक्ति दीदी अभियान के तहत बालिकाओं किया जागरूक

रिपोर्टर अर्जुन कुमार अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या मंगलवार को मिशन शक्ति दीदी अभियान के तहत थाना बाबा बाजार की महिला पुलिसकर्मियों ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय पारा पहाड़ पुर रुदौली अयोध्या की बालिकाओं को जागरूक किया । इस मौके पर।महिला पुलिसकर्मियों ने वहां पर मौजूद बालिकाओं व बच्चियों को पंपलेट वितरित कर उन्हें सुरक्षात्मक टिप्स दिए। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही अति महत्वाकांक्षी योजना शक्ति दीदी अभियान के तहत थाना बाबा बाजार की महिला पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन 1090, यूपी 112 181,1076,आदि नंबर युक्त पंपलेट वितरित कर निरंतर जागरूक किया गया। इसके साथ ही शक्ति दीदी मिशन में शामिल महिला पुलिसकर्मियों ने गली, मोहल्ले बाजारों सड़कों पर बेवजह घूम रहे लड़कों ,शोहदो से पूछताछ कर बेवजह इधर -उधर न घूमने की सख्त हिदायत दी गई है |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button