IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News : मुकेश शर्मा बने खंड अध्यक्ष संजय सेन को मिली मंत्री की जिम्मेदारी

ब्यूरो चीफ महावीर चन्द्र आबूरोड

आबूरोड अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा आबू रोड इकाई की साधारण सभा का आयोजन दादू दयाल वनवासी छात्रावास आश्रम मानपुर आबू रोड में किया गया l साधारण सभा में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के साथ आबू रोड खंड की नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन से गठन किया गया। संघ के संभाग संगठन मंत्री सतीश शर्मा एवं जिला संगठन मंत्री विजय प्रकाश गौतम के सानिध्य तथा जिला मंत्री डूंगर सिंह देवड़ा की उपस्तिथि में खंड पालक अधिकारी लक्ष्मी नारायण खंडेलवाल ने निर्वाचन अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन करवाया, अपने उद्बोधन में उन्होंने संगठन के विधान, कार्य-प्रणाली एवं रचनात्मक संरचना की विस्तार से जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति नीति के अनुरूप सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया साधारण सभा में मुकेश शर्मा को खंड अध्यक्ष एवं संजय सेन को खंड मंत्री का दायित्व मिला कोषाध्यक्ष में संजय झवेरी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष में जागीरदार बैरवा का निर्वाचन हुआ साथ ही महिला मंत्री की जिम्मेदारी रेखा संत को मिली।

इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों के रूप में उपाध्यक्ष पुरुष राजेश शर्मा, महिला मंत्री कल्पना परिहार, अध्यापक सदस्य दिनेश कुमार माली,वरिष्ठ अध्यापक सदस्य जितेंद्र कुमार बामणिया, प्राध्यापक सदस्य हेमंत पाल सिंह गुर्जर, प्रधानाचार्य सदस्य लक्ष्मण मोतियानी,शारीरिक शिक्षक सदस्य मोहित प्रजापत, महिला शिक्षा शिक्षक सदस्य शालिनी सिंह गुर्जर, संस्कृत शिक्षा सदस्य छोटेलाल, प्रयोगशाला सहायक सदस्य विकास राजपुरोहित, पुस्तकालय सहायक सदस्य रणवीर चौधरी, सेवानिवृत्त सदस्य अखिल चतुर्वेदी, प्रबोधक सदस्य शिवलाल बारोट, कंप्यूटर शिक्षक सदस्य विशेष प्रजापत, पंचायत शिक्षक सदस्य नवल शर्मा को निर्विरोध निर्वाचित किया गया l इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री विजय प्रकाश गौतम ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की शक्ति उनके एकजुटता सक्रियता और कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता में निहित है, उन्होंने निर्वाचित पदाधिकारी से संगठन की गरिमा बनाये रखने तथा प्रावधान के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने का आह्वान कियाl


जिला मंत्री डूंगर सिंह देवड़ा ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को संगठन के दिए दिशा निर्देश एवं उद्देश्यों के अनुरूप शिक्षक एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दियाl
संभाग संगठन मंत्री सतीश शर्मा ने संगठन यात्रा में अब तक आये परिवर्तन तथा प्राप्त उच्च लक्ष्यो से उपस्थित शिक्षकों को अवगत कराया तथा नवीन कार्यकारिणी को दुगुने जोश के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सरिता मीना,शंभू लाल पुरोहित, ज्योतिर्मय शर्मा, निवर्तमान अध्यक्ष पर्वत सिंह देवड़ा, प्रवीण शर्मा, सुनील प्रजापत,प्रभु राम मीणा,ऋतू भटनागर,सचिन प्रकोत सहित बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी l

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button