बिहारब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News प्राइवेट हो या सरकारी शिक्षाकर्मियों, प्रोफेसरों ने अपने नाम का बोर्ड लगा कर हरएक मुहल्ले चौक चौराहों पर, दीवारों पर यहां तक की सरकारी बिजली के खम्भों पर लगा रखा है,

रिपोर्टर अमित कुमार सिंह पूर्वी चंपारण बिहार

सम्पूर्ण बिहार में प्राइवेट कोचिंग संस्थानों संचालन प्रात पांच बजे से शाम नौ बजे तक जारी रहता है, पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी के छात्रों एवं छात्राओं को इन्ही कोचिंग संस्थान पर निर्भर रहना पड़ता है, प्राइवेट हो या सरकारी शिक्षाकर्मियों, प्रोफेसरों ने अपने नाम का बोर्ड लगा कर हरएक मुहल्ले चौक चौराहों पर, दीवारों पर यहां तक की सरकारी बिजली के खम्भों पर लगा रखा है, जिससे स्कूलों एवं कालेजों में उपस्थिति बहुत ही कम देखने को मिलता है बिहार शिक्षा विभाग के नजर में आने पर बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री के०के०पाठकजी ने एक आदेश जारी करते हुए कि प्रात नो बजे से शाम चार बजे तक सभी कोचिंग संस्थानों के संचालन पर रोक लगा दी है, सरकार एवं शिक्षा विभाग द्वारा देर से ही सही उठाया गया कदम सराहनीय तथा न्यायोचित कदम है l

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button