उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News गरौठा पुलिस ने पकड़ा बड़े पैमाने पर ग्राम रमोरा में जुआ

रिपोर्टर जीतेन्द्र झांसी उत्तर प्रदेश

सार्वजनिक स्थल पर वर्षों से खिलने वाले जुआ के फड़ पर उच्च्चाधिकारियो के निर्देश पर कार्यवाही,जुआ खेलते दो गिरफ्तार पांच व्यक्ति फरार 4400 नकदी जुआ स्थल से बरामद। जिला झाँसी के कोतवाली गरौठा अंतर्गत मोती कटरा के जंगलों में ग्राम रमौरा के पास विगत कई वर्षों से बड़े पैमाने पर चलने वाले जुए के फड़ पर गरौठा पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर कार्यवाही करते हुए 2 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया मौके पर जुआ खेलने वालों की छह कारे एक मोटरसाइकिल भी मिली जिन्हें ट्रैक्टरों से बांधकर कोतवाली गरौठा लाया गया ! जुआरियों की कड़ी लोकेशन की वजह से जुआ खेलने वाले सभी जुआरी नगदी सहित जंगल मे चंपत हो गए ! मौके से मात्र 2 लोगो को गिरफ्तार कर कोतवाली गरौठा लाया गया ! विगत शाम से रात्रि तक गरौठा पुलिस कार्यवाही में जुटी रही !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button