उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News दीवार व छप्पर गिरने से पिता की मौत पुत्र हुआ घायल

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

कोतवाली देहात, हरदोई   जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र के कंडोना गांव में कच्ची दीवार वह छप्पर गिर गया | इससे उसके नीचे दबकर पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया | कंडोना गांव निवासी अधेड़ बंधु किसान हैं | कृषि कार्य कर परिवार का जीविकोपार्जन करते थे | समय बचने पर ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम भी करते थे | रविवार की रात वह अपने बेटे संदीप के साथ कच्ची दीवार के ऊपर रखे छप्पर के नीचे सो रहे थे | रात में बारिश हुई | इस दौरान हवा के तेज झोंके के बीच दीवार भरभरा कर गिर गई | दोनों पिता व पुत्र उसके मलबे में दब गए | चीख पुकार सुनकर परिजन व गांव के लोग भाग कर मौके पर पहुंचे | आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया | यहां देर रात उपचार के दौरान बंधु की मौत हो गई | संदीप की हालत में सुधार है | शहर कोतवाल संजय पांडे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है | पीड़ित परिवार को राजस्व विभाग से मदद दिलाने की मांग ग्रामीण कर रहे हैं |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button