IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News “जिला मुख्यालय पर नर्सेज़ का 2 घंटे कार्य बहिष्कार, विशाल गेट मीटिंग कर प्रदर्शन”

 रामगढ़ ब्लॉक की नर्सेज ने दिया धरना , 2 अगस्त को थानागाजी ब्लॉक में 2 घंटे का कार्य बहिष्कार,तिजारा ब्लॉक का धरना

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण 

आज राजस्थान नर्सेज़ संयुक्त संघर्ष समिति अलवर के द्वारा प्रदेश व्यापी आह्वान के तहत जिला मुख्यालय एवं सम्बद्ध अस्पतालों में 8 बजे से 10 बजे तक आपातकालीन सेवाओं को छोड़ते हुए संपूर्ण कार्य बहिष्कार किया तथा सामान्य चिकित्सालय परिसर में विशाल गेट मीटिंग आयोजित करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया । संघर्ष समिति सदस्य देवकीनंदन मीणा, राकेश जैन ने बताया कि सुबह 8 बजे सामान्य चिकित्सालय ,महिला चिकित्सालय ,नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थानों ,सेटेलाइट अस्पताल काला कुँआ एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्य बहिष्कार करते हुए जिला चिकित्सालय में एकत्रित हुए तथा नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया । गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव ने कहा कि नर्सेज शांतिपूर्ण तरीके से पिछले 4 से अधिक वर्षों से अपनी जायज मांगों के लिए संघर्ष कर रही हैं लेकिन सरकार की ओर से सकारात्मक निराकरण नहीं होने के कारण आंदोलन की नौबत आई है यदि सरकार अभी भी संवेदनशीलता नहीं दिखाती है तो आगामी चरणों में आंदोलन को ओर उग्र किया जाएगा । संघर्ष समिति सदस्य राहुल यादव, राकेश नधेडिया ,रोशन सैनी ने बताया कि 10 बजे सामान्य चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर जारी अनिश्चितकालीन धरने के 15 वे दिवस रामगढ़ ब्लॉक की नर्सेज को राजेंद्र वर्मा, रीना कंवर ने ब्लॉक अध्यक्ष सतीश चौधरी के नेतृत्व में महेंद्र मीणा, बलदेव नागपाल, यशवंत सिंह, धर्मेंद्र मीणा, पिंकी मीणा, रचना चौधरी, राजेश गुर्जर, सिकंदर गुर्जर ,गुलाब नबी ,स्नेह लता वर्मा, विजेंद्र कुमार, किरण पूनिया ,नरेंद्र जैन को धरने पर बैठा कर धरने की शुरुआत कराई।

संघर्ष समिति सदस्य भगवत सिंह नरूका, प्रियंका साईवाल ने बताया कि 2 अगस्त को थानागाजी ब्लॉक के नर्सेज़ द्वारा संपूर्ण ब्लॉक में 8 बजे से 10 बजे तक ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश सैनी के नेतृत्व में कार्य बहिष्कार करवाया जाएगा तथा इसके लिए जिला मुख्यालय से रोशन सैनी, कैलाश शर्मा ,नरेंद्र सैनी को प्रभारी बनाया गया है एवं 2 अगस्त को धरने में तिजारा ब्लॉक से बड़ी संख्या में नर्सेज भाग लेंगे। आज प्रदर्शन एवं धरने में संदीप अवस्थी, दिनेश चावला ,रोशन सैनी, अनिल सुरेला,ओमपाल सिंह ,हेमपाल सिंह,नारायण चौधरी, दिलीप यादव, शशि पाल यादव, राजेश गुप्ता,शशिकांत गुप्ता ,पदम गर्ग, छोटे लाल मीणा, श्योराम मीणा, सियाराम मीणा ,सत्यवान मिश्रा रमेश शर्मा, राजेंद्र अरोड़ा, राजेश जायसवाल, जेपी मीणा ,श्रवण गुप्ता,शिव बंशल, राजकुमार जैन, महेंद्र जैन, सुरेंद्र नारंग, प्रियंका साईवाल,पूनम मलिक, नीरू जैन,सुषमा भाटिया, सुरेंद्र कुमार, लोकेश माथुर, सुरेश मीणा ,गोविंद नरूका,नेहा जैन,बंशो भाटी ,योगेश यादव,शिवचरण गुर्जर,संजना यादव, अभय यादव ,नरेश शर्मा सहित सैकड़ों नर्सेज़ उपस्थित थे।
सादर प्रकाशनार्थ

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button