IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madya Pradesh News : मेहगांव थाना प्रभारी की हथियारबंद आरोपियों पर कार्रवाई

कन्हारी के आरोग्य धाम के पास गौरमी रोड से दो आरोपी गिरफ्तार, कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

जूनियर रिपोर्टर ऋषि मोहन शिवहरे भिंड म.प्र.

भिण्ड / पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा के निर्देशन में मेहगांव थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया , थाना प्रभारी के अनुसार दोनों आरोपी अवैध हथियार लेकर घूम रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कन्हारी स्थित आरोग्य धाम के पास गौरमी रोड पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा। पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। वहीं दूसरे आरोपी के पास से 32 बोर का जिंदा राउंड बरामद होने की बात पुलिस ने बताई है। हथियार और कारतूस मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कन्हारी क्षेत्र में गौरमी रोड के आसपास दो संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार लेकर मौजूद हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए मेहगांव थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर संदिग्धों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने दोनों को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान अवैध हथियार एवं जिंदा कारतूस बरामद होने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
मेहगांव थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 25(1-B)(a) आयुध अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button