ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News देवास‍ जिले के किसान श्री मनोहर ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना का लाभ लेकर प्याज भण्डार गृह का कराया निर्माण

रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा देवास मध्य प्रदेश

देवास 01 अगस्‍त 2023/ देवास‍ जिले के विकासखण्‍ड सोनकच्‍छ के ग्राम अभेपुर के किसान श्री मनोहर पिता उमरावसिंह प्याज एवं लहसून की फसल करते है। किसान श्री मनोहर कहते है कि पहले प्याज की उत्पादित फसल निकलाते ही बाजार में बेचना पड़ता था, जिससे मुझें प्याज फसल का उचित मूल्य नही मिल पाता था। उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से जुड़कर मैनें अपने खेत पर उद्यानिकी विभाग की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना में 03 लाख 50 हजार की लागत से 50 मीट्रिक टन क्षमता का प्याज भण्डार गृह का निर्माण कराया है। जिससे उत्पादित प्याज एवं लहसून फसल को 4 से 5 माह तक भण्डारित कर रखते है तथा बाजार में प्याज फसल का उचित भाव आने पर ही बेचते है। योजना में प्याज भण्डार गृह निर्माण के लिए किसान श्री मनोहर को योजना 01 लाख 75 हजार रूपये अनुदान सहायता भी प्राप्त हुई है। किसान श्री मनोहर योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्‍यवाद दे रहे है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button