ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News देवास जिले में जिला स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न

रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा देवास मध्य प्रदेश

देवास 01 अगस्‍त 2023/ खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्टेडियम देवास में जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के फायनल मैच में खातेगांव ने वॉलीबॉल सेन्टर देवास को हराकर विजेता बन कर जिला-स्तरीय वॉलीबॉल ट्रॉफी पर कब्जा किया। उप विजेता खेल विभाग वॉलीबॉल फीडर सेन्टर रहा। कार्यक्रम में जिला हॉकी संघ के सचिव सुधीर टोप्पो ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों से कहा कि आप जितनी लगन और मेहनत से प्रैक्टिस करेंगे उतनी ही आपको सफलता भी प्राप्त होगी। श्री जावेद पठान ने खेलों के विकास में खेल विभाग तथा मध्यप्रदेश शासन द्वारा किये जा रहे प्रयास की जानकरी दी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button