ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News विकासखण्ड जतारा एवं पलेरा में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकानें आवंटन हेतु 7 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

विकासखण्ड जतारा अंतर्गत संलग्न शासकीय उचित मूल्य दुकानों केशवगढ़, दरगायकलां, बनगांय, मड़खेरा, मरगुंआ, बिलगांय, बल्देवपुरा, सतगुआं एवं विकासखण्ड पलेरा अंतर्गत संलग्न शासकीय उचित मूल्य दुकान गौना, बराना (थर), खैरा एवं वीरपुरा को संलग्नीकरण से प्रथक करते हुये नवीन संस्था/समिति/महिला स्व-सहायता समूह को उक्त शासकीय उचित मूल्य दुकानें आवंटित की जानी है। इच्छुक संस्था/समिति/महिला स्व-सहायता समूह दुकान आवंटन के लिये ऑनलाईन आवेदन 7 अगस्त 2023 तक पोर्टल लिंक mrationmitra.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं तथा अधिक जानकारी के लिये अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जतारा एवं जिला खाद्य कार्यालय कलेक्ट्रेट में संपर्क कर सकते हैं। उक्त दिनांक के पश्चात प्रस्तुत आवेदन मान्य नहीं किये जायेंगे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button