ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News छतरपुर पुलिस की एक और बड़ी सफलता थाना लवकुशनगर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर अंधे कत्ल का किया खुलासा

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

भतीजा ही निकला चाचा का हत्यारा
जमीनी विवाद के चलते की चाचा की हत्या
30.07.23 को फरियादी नाथूराम उर्फ नत्थू अनुरागी पिता दुर्जना अनुरागी निवासी टहनगा ने मौके पर रिपोर्ट किया कि उसके भाई हरिचरण अनुरागी की बहेरा वाले खेत पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने लाठी डंडे से रात्रि में मारपीट कर हत्या कर दी है जिसकी रिपोर्ट पर थाना लवकुशनगर में अपराध क्रमांक 307/23 धारा 302 ताहि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना श्रीमान पुलिस महा निरीक्षक श्री प्रमोद वर्मा सागर जोन सागर, श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक श्री ललित शक्यवार के मार्गदर्शन एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अमित सांघी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह के निर्देशन पर पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही। अज्ञात आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जरिए टेलीफोन लगातार दिशा – निर्देश दिए जा रहे थे। दिशा-निर्देश प्राप्त कर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर फरियादी गवाहों के कथन लेख किए गए जो निरीक्षण घटनास्थल, कथन फरियादी, गवाहान एवं परिस्थिति, जन्य साक्ष्य के आधार पर संदेही निवासी टहनगा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई एवं संदेही एवं उसकी पत्नी की मोबाइलों का अवलोकन किया गया जिसमें संदेही के मोबाइल की कॉल हिस्ट्री, दिनांक घटना को डिलीट पाई गई लेकिन पत्नी की कॉल हिस्ट्री में रात्रि में लगातार पति से संपर्क होना पाया गया। पुनः इसी आधार पर संदेही से हिकमत अमली से पूछताछ करने पर बताया कि मेरा व मेरे चाचा मृतक का खेत की मेड को लेकर विवाद चल रहा है। घटना दिनांक के एक दिन पूर्व भी मेरा व मेरे चाचा का मेरी पत्नी विवाद हो गया था लगातार विवादों से तंग आ गया था इसलिए दिनांक वक्त घटना 30.07.23 की रात्रि में बहेरा वाले खेत पर जाकर चाचा हरिचरण अनुरागी की लाठी डंडे से लगातार मारपीट कर हत्या कर दी है जो आरोपी (मृतक का भतीजा) उम्र 30 साल निवासी टहंनगा को गिरफ्तार कर जेआर पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी लवकुशनगर निरीक्षक संजय बेदिया, उपनिरीक्षक प्रथा दुबे, सहायक उपनिरीक्षक जगदीश अहिरवार,कार्यवाहक प्रधान आरक्षक नरेश चौहान, अनीस अहमद, महेंद्र यादव एवं आरक्षक जीतेंद्र चोकोटिया, रमाकांत, शुभम, हिरदेश, सूरज शर्मा, बनवाली, अभिषेक त्रिपाठी की अहम भूमिका रही।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button