Madhya Pradesh News द्वारकाधीश वेयरहाउस मालिक एवं शासकीय शिक्षक संजय असाटी पर अपने ही कर्मचारी सगुन सिंह घोष के साथ मारपीट करने एवं आत्महत्या के लिए उकसाने पर मामला किया दर्ज!

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
आरोपी शिक्षक संजय असाटी एवं उपेंद्र खरे करीब 1 माह से फरार फरियादी पर बना रहे राजीनामे के लिए दबाव पुलिस नहीं पकड़ रही आरोपियों को फरियादी ने एसपी से की आरोपीयों की गिरफ्तारी की मांग!
फरियादी ने लगायें पुलिस पर आरोपियों से साठ गाठ करने के आरोप!
छतरपुर घुवारा चौकी अंतर्गत द्वारकाधीश वेयर हाउस मालिक एवं शासकीय शिक्षक संजय असाटी एवं उपेंद्र खरे पर अपने ही कर्मचारी सगुन सिंह घोष के ऊपर झूठा चोरी का आरोप लगा कर मारपीट कर एवं आत्म हत्या के लिए उकसाने के लिए लगे आरोप जिसके चलते फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने संजय असाटी एवं उपेंद्र खरे पर मामला तो दर्ज कर लिया पर आज एक माह बीतने को है पर गिरफ्तारी नहीं की गई,जिसके चलते आरोपी लगातार फरियादियों पर राजीनामे के लिए दबाव बना रहे हैं आरोपी संजय असाटी शासकीय शिक्षक है और भाजपा नेता का भाई बताया जा रहा है जिस कारण से उसकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है फरियादी ने एसपी ऑफिस आकर एसपी अमित सांघी से न्याय की गुहार लगा कर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है

Subscribe to my channel