ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News अनूपपुर नाबालिक बच्चों को बेची जा रही शराब आबकारी अधिकारी ने ठेकेदार को जारी किया नोटिस

रिपोर्टर सूर्यकान्त मिश्रा अनूपपुर मध्य प्रदेश

अनूपपुर जिले में एक शराब दुकान, का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है इस वायरल वीडियो में अमरकंटक चौराहे के पास स्थित कमपोजिट शराब दुकान मे नाबालिक बच्चों को शराब परोसा जा रहा है जबकि नियमों अनुसार बच्चों को शराब बेचने पर की पाबंदी है उसके बाद भी इस नियम का खुलेआम उल्लंघन कर नाबालिक बच्चों को शराब बेचा जा रहा है वायरल वीडियो अमरकंटक की स्थिति कमपोजिट शराब दुकान की बताई जा रही है जिसमे दो बच्चों जो नाबालिक हैं वह दुकान के पास पहुंचते हैं और दुकानदार से शराब लेकर अपनी जेब में रखते हुए दिखाई दे रहे हैं एक नाबालिक बच्चे के हाथ में शराब की बोतल इसके साथ ही दूसरे बच्चे के हाथ में पानी की बोतल है इसके साथ ही एक महिला भी उनके साथ में वायरल वीडियो नजर आ रही है जहां एक और शासन नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर बड़े पैमाने कार्यवाही कर रही है इसके साथ ही जागरूकता के कई कार्यक्रम चला रही है वहीं दूसरी ओर वायरल वीडियो शासन के नशे के विरुद्ध चला रहे अभियान के दावों को पोल खोल रही है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button