छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News गोस्वामी समाज ने सामुदायिक भवन का भुमि पूजन किया

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

गरियाबंद 01 अगस्त 2023/ जिले के गोस्वामी समाज ने विगत दिनों 30 जुलाई को ग्राम नांगझर में गोस्वामी समाज सामुदायिक भवन हेतु भूमि पूजन किया गया। छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज जिला गरियाबंद को सामुदायिक भवन हेतु राज्यसभा सांसद सदस्या सुश्री सरोज पांडेय के द्वारा दत्तात्रेय जयंती समरोह राजिम में पांच लाख रुपए का गोस्वामी समाज सामुदायिक भवन हेतु स्वीकृत किए गए थे। उक्त राशि से सामुदायिक भवन निर्माण हेतु छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज के जिला अध्यक्ष काशीपुरी कुंदन जी ,प्रांतीय उपाध्यक्ष रामकुमार गोस्वामी जी (कृषि उपज मंडी अध्यक्ष राजिम) व ग्राम पंचायत घटकर्रा के सरपंच प्रेमसिंह ध्रुव के कर कमलों द्वारा भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें प्रमुख रुप से गोस्वामी समाज जिला संरक्षक श्याम गिरी गोस्वामी, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गिरी, हरीश पुरी, जिला कोषाध्यक्ष संजय पुरी गोस्वामी, महासचिव भूपेंद्र पुरी गोस्वामी तथा मीडिया प्रभारी व वरिष्ठ पत्रकार कामेश्वर पुरी गोस्वामी, लवकिशन पुरी, भगवान पुरी, पुखराज पुरी, प्रमोद पुरी, ज्ञानिक साहू तथा बहुत से स्वजातिय बंधुओं व ग्राम के नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button