ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विकास पर्व पर खातेगांव विधानसभा पहुंचे।

रिपोर्टर दीपक तिवारी देवास मध्य प्रदेश

देवास जिले के खातेगांव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विकास पर्व के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए हेलीपैड पर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया सभा के पहले मुख्यमंत्री ने खातेगांव नगर में जनदर्शन रोड शो जो कि खातेगांव नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए सभा स्थल डाक बंगला चौराहा पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से 1 294 करोड़ रुपए की हांडिया का बैराज माइक्रो सिंचाई परियोजना की घोषणा की 72 गांव के किसान होंगे लाभान्वित 35000 हेक्टर भूमि सिंचित होगी साथ ही उन्होंने यह भी कहा हंडिया बैराज माइक्रो सिंचाई परियोजना का नाम बाबा सिद्धनाथ माइक्रो सिंचाई परियोजना नाम रखा गया साथ ही उन्होंने यह भी कहा सरकार किसानों के हित में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी साथ ही उन्होंने हरण गांव को तहसील बनाने की घोषणा मंच से की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा लाडली बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए हर महीने बहनों के खाते में ₹1000 आ रहे हैं उन्होंने कहा है कि आपका भैया अभी रुकने वाला नहीं है जल्द ही बहनों के खाते में आने वाले राशि 1000 से बढ़कर धीरे-धीरे 3000 तक कर दी जाएगी आयोजित कार्यक्रम में मंत्री तुलसी सिलावट कृषि मंत्री कमल पटेल विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव देवास जिला अध्यक्ष खातेगांव विधायक पंडित आशीष शर्मा जनप्रतिनिधि और जिले के प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में लाडली बहन किसान एवं विशाल जनसमूह उपस्थित रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button