IC News and Media House Private Limited


छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News 44 वी पुण्यतिथि के अवसर पर याद किए गए कुमार साहब स्वर्गीय राजेन्द्र कुमार सिंह।

विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत द्वारा स्वच्छता दीदियों, मितानिन एवं नगर के प्रतिभावान लोगों का सम्मान किया गया।

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

अंचल के जन नेता पूर्व विधायक स्वर्गीय राजेन्द्र कुमार सिंह की 44 वी पुण्यतिथि के अवसर पर राजेन्द्र कुमार सिंह स्मृति आयोजन समिति अकलतरा एवं बनाहिल द्वारा नगर के कुंवर भुवन भास्कर सिंह पूर्व माध्यमिक शाला प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया कार्यक्रम विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, शाकंभरी बोर्ड के रामकुमार पटेल, पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश महामंत्री एवं जिला प्रभारी अर्जुन तिवारी के आतिथ्य में आयोजित हुआ, मंचस्थ अतिथियों द्वारा राजेन्द्र कुमार सिंह के छायाचित्र पर पुष्प अर्पण श्रद्धांजलि दी गई, श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा एवं सक्ति जिला अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि दादाजी राजेन्द्र कुमार सिंह द्वारा अकलतरा एवं बलौदा विकासखंड में खेतों में पानी पहुंचाने के लिए नहर का निर्माण कार्य करवाया गया था,अकलतरा एवं बलौदा विकासखंड में किसानों के खेत की ऊंचाई अत्यधिक होने एवं नहर टेल एरिया में होने से नहर का लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है लिफ्ट एरिकेसन निर्माण कार्य के लिए विगत कई वर्षों से मांग की जा रही है लिफ्ट एरिगेशन का निर्माण होने से किसानों को इसका लाभ मिलेगा मांग को पूर्ण करने के लिए पहल की जाए, चांपा शहर को कोसा उत्पादन के लिए पूरे भारतवर्ष में जाना जाता है कोसा उत्पादन करने वाले बुनकरों के लिए विशेष योजना बनाने के साथ-साथ अकलतरा शहर को भी कोसा हब के रूप में विकसित किया जाए, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि राजेन्द्र कुमार सिंह ने क्षेत्र में शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष कार्य करने के साथ-साथ क्षेत्र को आगे बढ़ाने का कार्य किया, राजेन्द्र कुमार सिंह शिकार अपने शौक के लिए नहीं क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा जानवरों को मारकर किया करते थे उनके द्वारा मिर्गी एवं कैंसर की दवा भी क्षेत्र के लोगों को निशुल्क बाटी जाती थी, क्षेत्र का सच्चे जनसेवक होने के कारण सन 1977 के विधानसभा चुनाव में जनता लहर होने के बाद भी कुमार साहब ने मुंबई के हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद भी प्रचंड मतों से चुनाव में विजय प्राप्त की, जन सेवा के वे सदैव याद किए जाएंगे, शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल ने कहा कि कुमार साहब राजेन्द्र कुमार सिंह का 1952 में आईएएस में चयन होने के बाद भी क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए आईएएस के पद को त्याग कर वापस अकलतरा नगर में आ गए, जनपद पंचायत के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने के साथ-साथ सन 1972 में प्रथम बार विधायक निर्वाचित होने पर क्षेत्र में शिक्षा, चिकित्सा एवं सिंचाई के क्षेत्र में विशेष कार्य करने के साथ-साथ जन सेवक के रूप में क्षेत्र में सेवा की एवं 1977 में दूसरी बार विधायक चुने गए उनके मार्गों पर चलकर क्षेत्र को आगे बढ़ाना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है,

पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन ने कहा कि अविभाजित जांजगीर-चांपा जिले में कुमार साहब राजेन्द्र कुमार सिंह एवं बिसाहू दास महंत ने जांजगीर-चांपा जिले में विकास के कई कार्य करने के साथ-साथ जिले में विकास की गंगा बहाने का कार्य किया उनकी दूरगामी सोच के परिणाम से आज जांजगीर-चांपा जिले को सिंचित जिले के साथ साथ धान की फसल के सर्वाधिक उत्पादन के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में जाना जाता है महापुरुषों के जीवन से हम प्रेरणा लेकर जनसेवा की ओर अग्रसर होने का संकल्प लें, कांग्रेस पार्टी के जिला प्रभारी अर्जुन तिवारी ने कहा कि पुरखों को याद करने के नाम से जांजगीर-चांपा जिले को जाना जाता है पुरखों को याद कर हम आने वाली पीढ़ी को उनके द्वारा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों के साथ-साथ उनके जीवनी से अवगत कराते हैं एवं आने वाली पीढ़ी पुरखों के विशेष कार्यों को जान पाती है, कार्यक्रम को गोरेलाल बर्मन, रवि सिसोदिया, देवेश सिंह, मंजू सिंह रवि पांडेय एवं शिशिर द्विवेदी ने भी संबोधित किया, कार्यक्रम में शुभा सिंह , जिला पंचायत सदस्य अजीत साहू, दिलेश्वर साहू, जांजगीर नगर पालिका अध्यक्ष भगवानदास गढ़ेवाल, नगर पंचायत शिवरीनारायण अध्यक्ष अंजली तिवारी, बलौदा नगर पंचायत अध्यक्ष ललिता पाटले, गुलजार सिंह, मदन लाल अग्रवाल, व्यास कश्यप, शेषराज हरवंश, ज्योतिकिशन कश्यप, सतीश दीवान, अशोक अरोरा, कन्हैया राठौर, खुलन सोनवानी, मोहम्मद इमरान खान, राजकुमार गुप्ता, चंद्र मोहन सब्बरवाल, अनिल शुक्ला, सौरभ सिंह, सुशांत सिंह, प्रिंस शर्मा, पामगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष नवल सिंह, रविंद शर्मा, सुनील सधवानी, शत्रुघ्न दास महंत, महेश्वर टंडन, चिंताराम राठौर, रामशंकर सिंगसर्वा, मंचस्थ अतिथि उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन अशोक अग्रवाल ने किया एवं आभार प्रदर्शन रविन्द्र सिंह बैस ने किया। कार्यक्रम में अकलतरा एवं बलौदा के क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत द्वारा स्वच्छता दीदियों , मितानिन एवं क्षेत्र के प्रतिभावान लोगों का सम्मान किया गया: – विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत द्वारा कार्यक्रम में नगर में पेयजल आपूर्ति में अपना विशेष सहयोग देने वाले नगरपालिका उपाध्यक्ष दिवाकर राणा, वार्ड नंबर 14 के पार्षद रोहित सारथी, वार्ड नंबर 17 के पार्षद विवेक सिंह बैस, नगर को स्वच्छ रखने में अपना विशेष सहयोग देने वाली स्वच्छता दीदियों, महिला एवं पुरुष सफाई कर्मचारी, मितानिन एवं क्षेत्र के प्रतिभावान लोगों का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button