छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News जिला दिव्यांगता अभिसरण योजना के तहत हो रहा तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

 कोई भी दिव्यांग शासन की योजनाओं के लाभ लेने से ना हों वंचित - कलेक्टर

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

जांजगीर 31 जुलाई 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में  जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला दिव्यंागता अभिसरण योजना अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए बाधारहित वातावरण का सृजन एवं उनके आजीविका के लिए अभिसरण विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरूआत में छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित करते हुए राजगीत से की गई। कार्यशाला के शुभारंभ के अवसर पर कलेक्टर सुश्री चौधरी ने कहा कि सभी विभागों की सहभागिता से दिव्यांगों के लिए कार्य करना है। विभागों के अभिसरण से उन्हें लाभ पहुंचाना ही हम सबका उद्देश्य है। जिले में कोई भी दिव्यांग शासन की योजनाओं के लाभ लेने से छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में बेहतर तरीके से सीखकर दिव्यांगजन के हित में कार्य करते हुए लाभ पहुंचाएं। कार्यक्रम में शोधना कंसल्टेंसी पुणे के श्री समीर घोष ने कार्यशाला के उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान उन्होंने प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी। तीन दिवसीय कार्यशाला 31 जुलाई से 02 अगस्त तक जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की जा रही है। कार्यशाला में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री डॉ ज्योति पटेल एवं समाज कल्याण विभाग उपसंचालक श्री टीपी भावे सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा विभाग, राजीव गांधी शिक्षा मिशन, स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, महिला एवं बाल विकास विभाग, बिहान (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) जिला ई गवर्नेस, (चिप्स,) स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारी उपस्थित हुए। 01 अगस्त की कार्यशाला में आदिम जाति विका !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button